---Advertisement---

2026 में Low Investment में शुरू करें ये 5 Best Online Business

Published On: January 13, 2026
Follow Us
online business ideas in india in hindi with low investment
---Advertisement---

online business ideas in india in hindi with low investment

आज के समय में कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहता, चाहे वह कोई महिला हो या कोई student हो वह online तरीकों से पैसा कमाना चाहता है। नौकरी करने वाले लोग Extra income करना चाहते हैं, students अपना खर्च खुद उठाना चाहते हैं और कई लोग ऐसे हैं जो low investment में अपना online business शुरू करना चाहते हैं।

अच्छी बात यह है कि technology के इस दौर में India में online business शुरू करना पहले से काफी आसान हो गया है। Smartphone , internet और digital payment system ने online business शुरू करने के लिए लोगों को काफी options दे दिए हैं।

इस आर्टिकल में हम आपसे शेयर करेंगे ऐसे 5 best online business ideas in india in hindi with low investment, जो काफी प्रैक्टिकल हैं, जिन्हें beginners भी शुरू कर सकते हैं और आज के समय में कई लोग इनसे पैसे कमा रहे हैं।


Business Idea #1. Affiliate Marketing

Affiliate marketing एक ऐसा online business है जिसमें आप किसी कंपनी या ब्रांड के products को प्रमोट करते हैं और जब कोई व्यक्ति आपके दिए गए लिंक से सामान खरीदता है तो आपको उस sale पर कमीशन मिलता है।

India में affiliate marketing का scope काफी तेजी से बढ़ रहा है, क्यूंकि अब लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। Beginners के लिए यह एक पॉपुलर low investment online business idea है।

Affiliate Marketing में Investment कितना लगता है?

Affiliate marketing आप ₹0 से भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप सिर्फ सोशल मीडिया और Youtube का इस्तेमाल करते हैं तो कोई investment नहीं लगती। अगर आप blogging या website के through प्रमोट करते हैं, तो डोमेन और होस्टिंग पर थोड़ा सा खर्चा आता है, जो आमतौर पर ₹3,000 से ₹6,000 प्रति-वर्ष होता है।


Business Idea #2. Digital Marketing Services

Digital marketing services का मतलब होता है companies, shops या professionals को ऑनलाइन प्रमोट करना। आज India का हर छोटा-बड़ा बिज़नेस owner चाहता है कि उसका ब्रांड Google, social media और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर दिखे, इसी वजह से digital marketing services की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है।

इस online business में आप clients को services प्रोवाइड करते हैं, जैसे: social media marketing, SEO, Google Ads, Facebook Ads, content marketing और lead generation etc. ये बिज़नेस पूरी तरह ऑनलाइन होता है और यह एक low investment business है।

Digital Marketing Services में Investment कितना लगता है?

वैसे तो आप इसे ₹0 से शुरू कर सकते हैं लेकिन अगर आप tools, courses या basic website बनाना चाहते हैं, तो शुरुआत में ₹5,000 से ₹10,000 का खर्चा आ सकता है।


Business Idea #3. Blogging

Blogging का मतलब होता है website के माध्यम से useful information शेयर करना। जब लोग Google पर किसी चीज़ के बारे में या कोई information या किसी प्रॉब्लम के solution के बारे में search करते हैं और आपकी website उनके काम आती है, तो वही से blogging का online business बनता है। India में Hindi blogging में अभी भी बहुत scope है, क्यूंकि लोग अपनी भाषा में जानकारी पढ़ना ज़्यादा पसंद करते हैं।

Blogging एक ऐसा online business है जिसमें शुरुआत में थोड़ा patience चाहिए, लेकिन long term में ये स्टेबल और passive income का source बन सकता है। इसमें आप घर से ही काम कर सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी website को एक ब्रांड बना सकते हैं।

Blogging में Investment कितना लगता है?

Blogging शुरू करने के लिए आपको कोई heavy investment की ज़रूरत नहीं होती। Website के लिए एक domain name और hosting की ज़रुरत होती है, जिसका खर्चा लगभग ₹3,000 से ₹6,000 प्रतिवर्ष के बीच आ सकता है।


Business Idea #4. Online Coaching

Online coaching का मतलब है अपनी skills या knowledge को ऑनलाइन माध्यम से दूसरों को पढ़ाना या सिखाना। आज-कल सभी जगह  लोग घर बैठे learning prefer करते हैं, चाहे वो school/college students के लिए tuitions हो, या professionals के लिए skill-based कोर्स हो।

इस business में आप अपनी expertise के हिसाब से लोगों को guide करते हैं, और उनसे फीस लेते हैं। ये बिज़नेस completely online चल सकता है, और investment भी बहुत कम होती है। आप India में रहकर दूसरे देशों के लोगों को भी पढ़ा सकते हैं और डॉलर्स में अपनी कमाई कर सकते हैं।

Online Coaching में Investment कितना लगता है?

अगर आप फ्री प्लैटफॉर्म्स जैसे: Zoom, Google Meet या Telegram/WhatsApp groups का use करते हैं तो ₹0 से शुरू कर सकते हैं। अगर आप professional website या paid tools use करते हैं, तो investment ₹2,000 – ₹5,000 के बीच लग सकती है।


Business Idea #5. E-commerce Store

E-commerce store का मतलब है अपना ऑनलाइन शॉप चलाना जहाँ आप प्रोडक्ट्स बेचते हैं। ये प्रोडक्ट्स फिजिकल भी हो सकते हैं और आप dropshipping model अप्लाई करके inventory-free बिज़नेस भी कर सकते हैं। India में लोग ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा prefer करते  हैं, इसलिए e-commerce सेक्टर काफी grow कर रहा है।

आज के समय में आप Meesho, Amazon, Flipkart, Shopify जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से घर बैठे ही अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू कर सकते हैं।

E-commerce Store में Investment कितना लगता है?

  • Dropshipping / Meesho model: ₹0 – ₹2,000 (बस basic marketing और ऑनलाइन टूल्स)
  • Shopify / Amazon store: ₹5,000 – ₹10,000 initial cost (domain, hosting, products का initial investment)

2026 में Online Business से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल – FAQ’s

Q1. Low Investment में Online Business कैसे शुरू करें?

Low investment में online business शुरू करने के लिए सबसे पहले अपनी skills और interest पहचानें। Affiliate marketing, blogging, digital marketing services, online coaching और e-commerce जैसे बिज़नेस ₹0 से ₹10,000 के बजट में शुरू किए जा सकते हैं। शुरुआत में free tools और social media platforms का उपयोग करके भी आप अपना काम शुरू कर सकते हैं।

Q2. क्या Student या Housewife Online Business शुरू कर सकते हैं?

हाँ, student और housewife दोनों ही online business आसानी से शुरू कर सकते हैं। Affiliate marketing, blogging और online coaching जैसे बिज़नेस घर बैठे part-time शुरू किए जा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ internet connection, smartphone या laptop और basic digital knowledge की जरूरत होती है।

Q3. Online Business से कमाई कब से शुरू होती है?

Online business में income तुरंत नहीं आती। Affiliate marketing और blogging जैसे बिज़नेस में 3–6 महीने का समय लग सकता है, जबकि digital marketing services या online coaching में client मिलने के बाद तुरंत income शुरू हो सकती है। इसमें consistency और patience बहुत जरूरी है।

Q4. सबसे ज्यादा Profitable Online Business कौन सा है?

Profitability आपके skills, मेहनत और strategy पर निर्भर करती है। Affiliate marketing और blogging long-term passive income दे सकते हैं, जबकि digital marketing services और online coaching जल्दी active income दे सकते हैं। E-commerce store में profit margin products और marketing पर depend करता है।

Q5. क्या बिना Website के Online Business शुरू किया जा सकता है?

हाँ, बिल्कुल। Affiliate marketing, digital marketing services और online coaching आप social media, YouTube या freelancing platforms के माध्यम से बिना website के भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, long-term branding और trust के लिए website बनाना फायदेमंद रहता है।


निष्कर्ष (Conclusion)

घर बैठे online business शुरू करना आज के समय में काफी आसान और प्रैक्टिकल है। Students, job holders और housewives सब low investment online business ideas से इनकम कर सकते हैं।

हमनें 5 top ideas discuss किये: Affiliate Marketing, Digital Marketing Services, Blogging, Online Coaching, और E-commerce Store. आप अपनी skills और interest के हिसाब से कोई भी आईडिया choose करके आज ही शुरू कर सकते हैं।


Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ऑनलाइन बिजनेस आइडियाज पर काम करने से पहले अपने व्यक्तिगत परिस्थिति, बजट और रिसर्च का ध्यान रखें। इस लेख में सुझाए गए बिजनेस मॉडल से होने वाले लाभ या नुकसान की जिम्मेदारी लेखक/साइट की नहीं होगी।


🔗 और पढ़ें: Best online business ideas in india in hindi with low investment

2026 में घर बैठे कम निवेश में शुरू करें ये 5 Best Online Business Ideas in India

Sachin Patel

Hello! मेरा नाम Sachin Patel है, और मैं KarobarKaro.com का Content Creator हूँ। मैं अपने readers को business ideas, startup ideas और inspiring success stories के बारे में simple, practical और आसान भाषा में share करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment