---Advertisement---

2026 में शुरू करें ये 3 Startup, जो कम निवेश में देंगे ज्यादा Return | Best startup ideas in india in hindi

Published On: December 26, 2025
Follow Us
best startup ideas in india in hindi
---Advertisement---

अगर आप 2026 में ऐसा startup करना चाहते हैं, जो low investment में high return दे, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा startup करना चाहिए? तो यह article आपके लिए है।

आज के समय में बहुत से लोग 9 से 5 की नौकरी छोड़कर business या startup की तरफ जाना चाहते हैं, लेकिन सही idea और direction न मिलने की वजह से शुरुआत ही नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि कम निवेश में कौन-सा startup idea सच में काम करेगा।

भारत की तेज़ी से बढ़ती हुई economy में startup ecosystem का बहुत बड़ा योगदान है। Digital India, online platforms और नई technologies ने startup करना पहले से कहीं ज़्यादा आसान बना दिया है। सच्चाई यह है कि startup करना मुश्किल नहीं है, बल्कि सही startup idea चुनना और उसे सही strategy के साथ implement करके execute करना असली challenge है।

इसी challenge को आसान बनाने के लिए हम 3 ऐसे practical startup ideas लेकर आए हैं, जिन्हें आप कम investment में शुरू कर सकते हैं और long term में आपको काफी अच्छा return देंगे।


Startup Idea 1: YouTube Content Creation

Youtube content creation

आज के समय में अगर कोई ऐसा startup है, जिसे आप कम investment में, घर बैठे और अपने interest के according शुरू कर सकते हैं, तो वह है YouTube Content Creation।

Youtube सिर्फ entertainment और videos देखने का plateform नहीं है, बल्कि कमाई का एक जरिया बन चुका है, आज लाखों लोग सिर्फ videos बनाकर YouTube से full-time income generate कर रहे हैं।

अगर आप बोलना पसंद करते हैं, किसी subject या चीज़ से related कोई knowledge share करना चाहते हैं या किसी topic पर strong opinion रखते हैं, तो Youtube आपके लिए एक golden opportunity साबित हो सकता है। Youtube की खाश बात यह है की यहाँ पर आप बिना face दिखाए भी पैसे कमा सकते हैं।

Youtube content creation क्या है?

Youtube content creation ka सीधा और simple मतलब है — अपनी niche के according specific topics पर videos बनाना और उन्हे Youtube पर regularly upload करना। जैसे: Business, finance, education, health , tech, entertainment  etc.

जब लोग आपके videos देखना start करते हैं और धीरे-धीरे आपका Youtube channel grow होता है, तो आपका चैनल monetize हो जाता है और Youtube आपके videos पे adds(विज्ञापन) show करने लगता है, जिससे आपकी कमाई शुरू हो जाती है। Youtube आपको और भी  multiple तरीके से पैसे कमाने के options देता है।

Youtube channel कैसे शुरू करें?

YouTube Channel शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी एक clear niche choose करनी है, Niche selection एक बहुत ही important decision होता है, तो आपको ऐसी Niche choose करनी है जिसमे आपकी रूचि हो।

फिर आपको अपने Gmail account से youtube पर अपना चैनल बनाना है।

अब आपको अपनी Niche के according topics पर videos बनानी है और अपलोड करनी है।

आप अपने अनुसार एक समय निर्धारित कर लें की आपको एक हफ्ते में कितनी बार वीडियो अपलोड करनी है, शुरुआत में आप हफ्ते में 1-2 वीडियो से शुरू कर सकते हैं। याद रखिये perfection से ज्यादा consistency ज़रूरी है।

Investment & income potential

YouTube Content Creation एक low investment startup है. शुरुआत में mic, lighting और basic editing के लिए ₹2,000–₹10,000 तक का खर्चा आ सकता है।

Youtube में income धीरे-धीरे शुरू होती है, इसलिए शुरुआत में patience रखना ज़रूरी होता है। पहले कुछ महीनों में earning कम हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे views और subscribers बढ़ते हैं, income भी improve होती है।

सही niche, consistent content और multiple income sources के साथ Youtube पर long term में आपकी income ₹50,000–₹1,00,000+ प्रतिमाह तक भी पहुँच सकती है।


Startup Idea 2: Affiliate Marketing

Affiliate marketing

अगर आप किसी company का product या service को promote करके ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं, तो Affiliate Marketing से बढ़िया startup idea आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता।

इस मॉडल में आप दूसरी companies के product और services को प्रमोट करके, commision earn करते हैं। Affiliate marketing में risk काफी कम होता है, इसे आप पार्ट-टाइम या फुल-टाइम दोनों तरह से कर सकते हैं।

Affiliate Marketing क्या है?

Affiliate Marketing का simple और clear मतलब है – किसी company के product या service को वीडियो, ब्लॉग आर्टिकल या किसी पोस्ट के माध्यम से online promote करना। और जब कोई यूजर आपकी लिंक के माध्यम product या service purchase करता है, तो आपको comission मिलता है।

उदाहरण के लिए: Amazon या flipkart के product प्रमोट करना। कोई ऑनलाइन कोर्स या टूल recommend करना। Hosting, application या कोई software suggest करना इत्यादि।

Affiliate Marketing कैसे शुरू करें?

Affiliate Marketing शुरू करने से पहले आपको यह समझना होगा की आप किस प्रकार के product या service को प्रमोट करना चाहते हैं? इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी एक Niche select करनी होगी जैसे: Tech, finance, health, education etc.

इसके बाद आप किसी Affiliate program को join करें, join करने के बाद आपको हर एक product की एक affiliate link मिलती है, इसी link को शेयर करके आप product का प्रमोशन करेंगे।

आप प्रमोशन के लिए plateform choose करें जैसे: Blog, youtube या social media plateforms.

Product या service के according content बनाएं, जिसमें आप गाइड कर सकते हैं, reviews दे सकते हैं या comparision दिखा सकते हैं। Content के साथ आप affiliate link लगायें, जब भी कोई आपके content को देखते या पढ़ते समय आपके दिए हुए link से purchase करेगा तो आपको उसका commision मिलेगा।

Investment & income potential

Affiliate Marketing आप almost zero या minimum investment के साथ शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में आपकी income कम हो सकती है, लेकिन जब traffic बढ़ता है तो income भी बढ़ती है। इस startup model में आप आसानी से ₹1,00,000 से लेकर ₹2,00,000+ कमा सकते हैं।


Startup Idea 3: Online Tutoring / Coaching

Online tutoring / coaching

अगर आप को पढ़ाना या कुछ सिखाना पसंद है या आप किसी subject skill  field में अच्छी knowledge रखते हैं तो आप online tutoring / coaching के माध्यम से अपना ज्ञान दुनिया भर में बांट सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।

Online tutoring/coaching की demand वर्तमान में काफी तेजी से बढ़ रही है, लोग quality study की लिए online classes prefer कर रहे हैं और यह एक powerful और low investment startup है।

Online Tutoring/Coaching क्या है?

Online tutoring का मतलब है- Internet के माध्यम से students को पढ़ाना, गाइड करना या कोई skill सिखाना। जैसे: School/college के subjects, competitive exam preparation या digital skills (SEO, design, coding, marketing) etc.

Online Tutoring/Coaching कैसे शुरू करें?

सबसे पहले आप अपनी expertise identify करें, Decide करें की आप किस टाइप के students को पढ़ाना चाहते हैं। पढ़ाने के लिए Online plateforms का चयन करें जैसे: Google meet , zoom या other teaching plateforms. आप अपना कोर्स बनाकर भी बेच सकते हैं।

Investment & Income Potential

Online tutoring में investment काफी कम लगता है। आप laptop या smartphone, internet connection और basic tools के साथ शुरुआत कर सकते हैं। अगर Income की बात की जाये तो शुरुआत में कम students के साथ कम income हो सकती है, लेकिन students बढ़ने पर income भी बढ़ेगी। Online tutoring करके बहुत से लोग घर बैठे ही हर महीने ₹80,000 से लेकर ₹1,50,000 कमा रहे हैं।


Disclaimer: इस article में बताए गए startup ideas केवल information और educational purpose के लिए हैं। हर startup की सफलता आपकी मेहनत, consistency, skills और market situation पर depend करती है। कोई भी startup शुरू करने से पहले अपनी research ज़रूर करें और ज़रूरत पड़ने पर expert की सलाह लें।


Sachin Patel

Hello! मेरा नाम Sachin Patel है, और मैं KarobarKaro.com का Content Creator हूँ। मैं अपने readers को business ideas, startup ideas और inspiring success stories के बारे में simple, practical और आसान भाषा में share करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment