भारत में Startup और Entrepreneurship का scope काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन किसी स्टार्टअप या बिज़नेस को शुरू करना और उसे grow करना आसान नहीं है, हमें कई सारे challenges देखने को मिलते हैं। उदहारण के लिए Funding की कमी, सही मार्गदर्शन ना मिलना और जटिल सरकारी प्रक्रियाएं जैसी problems का सामना करना पड़ता है।
क्या आपको जानकारी है कि भारत में Startup Ecosystem का सबसे बड़ा गेम changer सरकार खुद बन चुकी है। ज्यादातर लोग अपने बिज़नेस या स्टार्टअप की फंडिंग के लिए अच्छे Investors की तलाश में रहते हैं, लेकिन investor मिलना इतना आसान नहीं होता।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए और Startup Ecosystem को support करने के लिए सरकार देश के startups और entrepreneurs को funding और complete support प्रदान कर रही है।
चाहे आप Low investment business शुरू करना चाहते हों, किसी नए startup idea पर काम कर रहे हों, या अपने मौजूदा MSME business को expand करना चाहते हों। तो कई ऐसी Govt schemes हैं, जो entrepreneurs के लिए बनाई गयी हैं, जो सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि mentorship, training और जरूरी resources भी उपलब्ध कराती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य नए business को सही दिशा देना और उन्हें sustainable बनाना है।
इस Article में हम उन Top 5 Government Schemes for Entrepreneurs in India के बारे में जानेंगे, जो आपके startup और business के सपने को reality में बदलने की क्षमता रखती हैं।
Quick Overview : Entrepreneurs के लिए Top 5 Government Schemes
| योजना का नाम | किसके लिए उपयुक्त | मुख्य लाभ | फोकस एरिया |
| PRADHAN MANTRI MUDRA YOJANA (PMMY) | Small & micro business | ₹10 लाख तक loan | Funding |
| ATAL INNOVATION MISSION (AIM) | Innovators & startups | Incubation & mentorship | Innovation |
| STARTUP INDIA SCHEME | Registered startups | Tax benefits & funding support | Startup ecosystem |
| CGTMSE | MSME owners | Collateral-free loan | Business expansion |
| MAKE IN INDIA | Manufacturing businesses | Policy & investment support | Manufacturing |
Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY)
Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) Govt of India की एक business loan scheme है, जिसका उद्देश्य small और micro entrepreneurs को आर्थिक रूप से मदद करना और सपोर्ट provide करना है। ताकि वह अपना बिज़नेस शुरू कर सकें और उसे expand कर सकें।
Loan Benefit : PMMY के तहत ₹50,000 से ₹10 लाख तक का लोन बिना किसी collateral security के मिलता है।
Loan categories : PMMY को तीन categories में divide किया गया है:
- शिशु : ₹50,000 तक का लोन (business शुरू करने के लिए)
- किशोर : ₹50,001 से ₹5 लाख तक का लोन (growing business के लिए)
- तरुण : ₹5,00,001 से ₹10 लाख तक का लोन (established business के लिए)
किस के लिए best : Shop owners, service providers, self-employed professionals और low-investment business शुरू करने वाले entrepreneurs के लिए।
कैसे Apply करें : PMMY के लिए आप nearest bank, Micro Finance Institution या online portal के through apply कर सकते हैं।
ज़रूरी दस्तावेज : आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, बिज़नेस प्लान और बैंक अकाउंट डिटेल्स।
Atal Innovation Mission (AIM)
Atal Innovation Mission (AIM) Government of India का फ्लैगशिप प्रोग्राम है जो innovation और entrepreneurship को प्रमोट करता है। ये scheme startups, innovators और students को incubation, mentorship और funding प्रोवाइड करती है।
Key Benefit : Startups और innovators को Atal Incubation Centers (AICs), Atal Tinkering Labs (ATLs) और फंडिंग opportunities के माध्यम से mentorship और resources मिलते हैं।
किस के लिए बेस्ट : Students, innovators, tech-based startups और उन लोगों के लिए जो प्रोडक्ट डेवलपमेंट और R&D में काम कर रहे हैं।
कैसे Apply करें : AIM के लिए interested applicants AIM portal या affiliated incubators पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Startup India Scheme
Startup India Scheme Government of India की फ्लैगशिप initiative है, जो रजिस्टर्ड startups को सपोर्ट और incentives प्रोवाइड करता है। ये scheme entrepreneurs को लीगल, फाइनेंसियल और mentorship सपोर्ट देती है, ताकि उनके startup ideas को scale किया जा सके।
Startup India Scheme , Women Entrepreneurs के लिए काफी सपोर्टिव और empowering scheme है। इस initiative के माध्यम से Govt ने women lead startups को encourage करने के लिए काफी स्पेशल बेनिफिट्स भी निकाले हैं।
Startup India प्लेटफार्म पर Women founders के लिए एक सेपरेट मेंटोरशिप सपोर्ट भी प्रोवाइड किया जाता है और वह भी नेटवर्क एक्सेस के साथ। Govt की तरफ से यह सब efforts इसलिए किए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पूरे आत्मविश्वाश के साथ अपना business शुरू कर सकें और India के startup ecosystem में अपना एक स्ट्रांग रोल प्ले कर सकें।
Key Benefit : Startups को tax exemptions, self-certification compliance और government funding schemes का बेनिफिट मिलता है।
किस के लिए बेस्ट : Technology-based startups, innovative products/services पर काम करने वाले entrepreneurs और early-stage startups
कैसे Apply करें : Interested startups , Startup India portal पर register कर सकते हैं और apply कर सकते हैं।
ज़रूरी दस्तावेज़ : Incorporation certificate, PAN, business plan और founders details
Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises (CGTMSE)
Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises CGTMSE Government of India की एक important scheme है, जो MSME entrepreneurs को collateral-free लोन्स प्रोवाइड करती है। इसका उद्देश्य है – छोटे business owners को बैंक फाइनेंस एक्सेस देना, वो भी बिना सिक्योरिटी या गारंटी के।
यह एक ऐसा Joint initiative है, जहाँ Government of India के ministries और काफी सारे आर्गेनाइजेशन मिलकर इसका सपोर्ट करते है। यह स्कीम उन बिजनेसमैन और Entrepreneurs के लिए एकदम perfect है, जिनके पास कोई प्रॉपर्टी या assets नहीं है जिनके against वो लोन ले सकें।
Key Benefit : Entrepreneurs को collateral-free loan मिलता है, जिससे business शुरू करना और बढ़ाना आसान हो जाता है।
किस के लिए बेस्ट : Small और micro business owners, self-employed professionals और start-up stage के MSMEs के लिए ये स्कीम ideal है।
कैसे Apply करें : Interested applicants registered banks या financial institutions के माध्यम से apply कर सकते हैं।
ज़रूरी दस्तावेज़ : Business plan, PAN, Aadhaar, और bank account details.
Make in India
Make in India Government of India का flagship initiative है, जो मैन्युफैक्चरिंग और इन्वेस्टमेंट को प्रमोट करता है, इसके साथ-साथ यह देश के economic growth और employment जनरेशन को बूस्ट करने में भी सपोर्ट करता है।
इसका Goal है – India को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना और entrepreneurs को policy support प्रोवाइड करना।
Key Benefit : Entrepreneurs को policy support, investment facilitation और ease of doing business का advantage मिलता है।
किस के लिए Best : मैन्युफैक्चरिंग businesses, प्रोडक्शन यूनिट्स और entrepreneurs जो large-scale प्रोडक्शन या export पर focus कर रहे हैं।
कैसे Apply करें : Interested applicants , Make in India portal के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और सपोर्ट apply कर सकते हैं।
ज़रूरी दस्तावेज़ : company registration, project report और business plan.
Disclaimer : यह Aticle केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। government schemes से जुड़ी details समय के साथ बदल सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित official website या bank/institution से जानकारी अवश्य जांच लें। यह वेबसाइट किसी भी प्रकार की financial या legal सलाह नहीं देती है।
Start Your Business with PMEGP Loan in 2026







