---Advertisement---

Low Investment में शुरू करें ये Top 5 Business और हर महीने ₹1 लाख से ज़्यादा कमाएं

Published On: January 4, 2026
Follow Us
Top 5 business ideas with low investment in India
---Advertisement---

Top 5 business ideas with low investment in India

आज के समय में महंगाई काफी काफी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन हमारी आमदनी लगभग उतनी ही है। कम आमदनी और बढ़ती हुई मंहगाई कई लोगों के दिमाग में मानसिक तनाव पैदा कर देती है। तो ऐसे में यह सवाल आता है कि क्या कम निवेश में भी अपना खुद का कोई बिज़नेस शुरू किया जा सकता है? तो इसका जवाब है – हाँ।

क्या आप भी अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन Investment की टेंशन आपको बिज़नेस शुरू करने से रोक रही है। अच्छी खबर यह है कि India में आज भी बहुत से ऐसे बिज़नेस हैं, जिन्हें Low investment में शुरू किया जा सकता है और भविष्य में अच्छी और स्थायी कमाई का source बन सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपसे share करेंगे Top 5 business ideas with low investment, जिन्हें आप गाँव या शहर दोनों जगह आसानी से  शुरू कर सकते हैं। यह Business ideas प्रैक्टिकल होने के साथ-साथ market में already इनकी डिमांड हैं और इनमें risk काफी कम और ग्रोथ के chance ज्यादा हैं। तो आइए जानते हैं उन Business ideas के बारे में।


मशरूम फार्मिंग बिज़नेस (Mushroom Farming Business)

अगर आप कम लागत में और कम जगह में खेती करके पैसा कमाना चाहते हैं, तो मशरुम फार्मिंग का बिज़नेस आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

मशरुम फार्मिंग एक ऐसा Low investment agriculture business है, जो आज के समय में काफी तेज़ी से popular हो रहा है। इस बिज़नेस की सबसे ख़ास बात यह है कि इसे कम जगह में, घर के एक रूम या शेड में भी शुरू किया जा सकता है।

मशरूम 15 से 20 दिन में तैयार हो जाते हैं और Hotels, restaurants, supermarkets और health-conscious लोगों में मशरूम की काफी डिमांड है।

Required Investment: Mushroom Farming Business को आप ₹10,000 से ₹30,000 की investment के साथ शुरू कर सकते हैं। इस Investment में मशरुम spawn (बीज), ग्रोइंग बैग्स, रैक्स, बेसिक टूल्स और temperature–humidity control का बेसिक सेटअप आता है।

Income: छोटे लेवल पर Mushroom Farming से आप ₹30,000 से लेकर ₹50,000 प्रतिमाह कमा सकते हैं, जो मशरूम के प्रोडक्शन और मार्केट पर Depend करता है।


माइक्रोग्रीन्स फार्मिंग बिज़नेस (Microgreens Farming Business)

आज के समय में लोग अपनी Health को लेकर काफी जागरूक हो चुके हैं और इस जागरूकता नें Market में Microgreens की demand काफी बढ़ा दी है। Microgreens Farming एक modern और fast – growing बिज़नेस है।

Microgreens छोटे प्लांट्स होते हैं, जो 7 – 15 दिन में हार्वेस्ट हो जाते हैं, इसलिए इस बिज़नेस में cashflow continue बना रहता है। इस Farming को आप घर के अंदर बालकनी या छोटी सी जगह में भी आसानी से शुरू कर सकते हैं।

Required Investment: Microgreens Farming को आप ₹5,000 से ₹15,000 के बजट में शुरू कर सकते हैं। इसमें बीज, ट्रे, कोको पीट या मिट्टी, स्प्रे बॉटल और बेसिक लाइटिंग का खर्चा आता हैं। इसका सेटअप Simple होता हैं, इसलिए beginners के लिए इसे low-risk बिज़नेस कह सकते हैं।

Income: शुरुआत में आप छोटे लेवल पर इस Farming बिज़नेस से ₹30,000 से ₹40,000 आसानी से कमा सकते हैं। बाद में बिज़नेस को ग्रो करके इनकम को और भी बढ़ा सकते हैं।


ज़ूस & हेल्दी ड्रिंक स्टाल बिज़नेस (Juice & Healthy Drink Stall Business)

ज़ूस और हेल्दी ड्रिंक स्टाल एक Evergreen low investment business idea है, क्यूंकि लोग हमेशा फ्रेश और हेल्दी ऑप्शन की तलाश में रहते हैं। आज के समय में लोगों के बीच शुगर-फ्री ज़ूस, smoothies , detox ड्रिंक्स और सीज़नल फ्रूट ज़ूस की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। इस बिज़नेस को आप अच्छी क़्वालिटी और सही लोकेशन जैसे : रोडसाइड, मार्केट एरिया, जिम, स्कूल या हॉस्पिटल के पास शुरू करके 50 % से ज़्यादा प्रॉफिट बना सकते हैं।

Required Investment: इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए लगभग ₹15,000 से ₹40,000 तक का खर्चा आ सकता है। जिसमें जूसर/मिक्सर, टेबल या स्टाल, गिलास, फ्रूट्स, बेसिक हाइजीन आइटम्स और raw material शामिल है।

Income: अगर आप सही लोकेशन सेलेक्ट करते हैं तो ₹40,000 से ₹60,000 प्रतिमाह आसानी से कमा सकते हैं।


मोबाइल रिपेयरिंग बिज़नेस (Mobile Repairing Business)

मोबाइल रिपेयरिंग बिज़नेस एक ऐसा Low investment और high-demand service-based बिज़नेस है, जो हर एरिया में अच्छा काम करता है। आज लगभग हर इंसान स्मार्टफोन यूज़ करता है और स्क्रीन डैमेज, बैटरी प्रॉब्लम या चार्जिंग की समस्या जैसी खराबी आना आम बात है। इस बिज़नेस को आप छोटी सी Shop या घर से भी शुरू कर सकते हैं।

Required Investment: Mobile repairing business को शुरू करने के लिए लगभग ₹10,000 से ₹25,000 का investment लग सकता है। इसमें बेसिक रिपेयरिंग टूल्स, स्क्रू-ड्राइवर्स सेट, मल्टीमीटर, हॉट एयर गन और इनिशियल स्पेयर पार्ट्स आते हैं।

Income: Small to medium level मोबाइल रिपेयरिंग shop से ₹20,000 से ₹50,000 प्रतिमाह आसानी से कमा सकते हैं। रिपेयरिंग के साथ-साथ फ़ोन के कवर, चार्जर और अन्य एक्सेसरीज बेचकर कमाई को और भी बढ़ाया जा सकता है।


टिफ़िन सर्विस (Tiffin Service)

आज के समय में बहुत से लोग गांव से शहर और छोटे शहर से बड़े शहरों में पढ़ाई और नौकरी करने के लिए मूव कर रहे हैं। जब लोग अपने घर को छोड़कर किसी नई जगह पर जाते हैं, तो उन्हें सबसे ज़्यादा घर के खाने की याद आती है।

हम सभी जानते हैं की घर का खाना स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है, और बाहर का खाना हम Daily नहीं खा सकते। इसी वजह से Homemade टिफ़िन सर्विस की डिमांड हमेशा ही बनी रहती है।

Tiffin Service का बिज़नेस एक ऐसा low investment और fast -growing बिज़नेस है, जो स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्कर्स, और बैचलर्स के बीच काफी पॉपुलर है। इस बिज़नेस को आप घर से ही शुरू कर सकते हैं और Whatsapp या Call के माध्यम से orders ले सकते हैं बस आपको समय पर टिफ़िन को deliver करना है।

Required Investment: Tiffin service शुरू करने के लिए लगभग ₹5,000 से ₹20,000 का investment लग सकता है। इसमें बेसिक किचन सेटअप, बेसिक राशन और टिफ़िन पहुँचाने के लिए delivery का अरेंजमेंट शामिल है।

Income: अगर आप शुरुआत में सिर्फ 30-35 लोगों को टिफ़िन supply करते हैं और टिफ़िन का रेट ₹70–₹120 रखते हैं, तो आप आसानी से ₹60,000 से ₹1,00,000 प्रतिमाह कमा सकते हैं।


Conclusion (निष्कर्ष)

आज के समय में बढ़ती महंगाई के बीच कम निवेश में अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। मशरूम फार्मिंग, माइक्रोग्रीन्स, जूस स्टाल, मोबाइल रिपेयरिंग और टिफ़िन सर्विस जैसे बिज़नेस कम लागत में शुरू होकर अच्छी और स्थायी कमाई का जरिया बन सकते हैं। सही प्लानिंग, मेहनत और लगातार प्रयास के साथ आप भी अपने छोटे से स्टार्टअप को एक सफल बिज़नेस में बदल सकते हैं।

अगर आप सच में शुरुआत करना चाहते हैं, तो सही समय का इंतज़ार मत कीजिए — शुरुआत आज ही कीजिए। 🚀


❓Frequently Asked Questions (FAQ’s)

Q1. कम निवेश में कौन सा बिज़नेस सबसे ज्यादा प्रॉफिट देता है?

कम निवेश में मशरूम फार्मिंग, माइक्रोग्रीन्स फार्मिंग और टिफ़िन सर्विस जैसे बिज़नेस अच्छे प्रॉफिट दे सकते हैं। हालांकि प्रॉफिट आपकी लोकेशन, मार्केट डिमांड, मेहनत और मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। सही प्लानिंग के साथ ये बिज़नेस ₹30,000 से ₹1,00,000 तक की मासिक आय दे सकते हैं।

Q2. क्या गाँव में भी Low Investment Business शुरू किया जा सकता है?

हाँ, बिल्कुल। मशरूम फार्मिंग, माइक्रोग्रीन्स और टिफ़िन सर्विस जैसे बिज़नेस गाँव और शहर दोनों जगह आसानी से शुरू किए जा सकते हैं। गाँव में तो जगह और किराया कम होने के कारण लागत और भी कम हो सकती है।

Q3. ₹10,000 से कम में कौन सा बिज़नेस शुरू किया जा सकता है?

₹5,000 से ₹10,000 के बजट में माइक्रोग्रीन्स फार्मिंग और टिफ़िन सर्विस जैसे बिज़नेस आसानी से शुरू किए जा सकते हैं। ये बिज़नेस कम रिस्क वाले हैं और जल्दी शुरू होकर जल्दी कमाई देना शुरू कर सकते हैं।

Q4. क्या बिना अनुभव के ये बिज़नेस शुरू किए जा सकते हैं?

हाँ, इनमें से अधिकतर बिज़नेस जैसे माइक्रोग्रीन्स फार्मिंग, जूस स्टाल और टिफ़िन सर्विस बिना ज्यादा अनुभव के शुरू किए जा सकते हैं। आप YouTube, ऑनलाइन कोर्स या स्थानीय ट्रेनिंग से बेसिक जानकारी लेकर शुरुआत कर सकते हैं। मोबाइल रिपेयरिंग के लिए थोड़ी ट्रेनिंग लेना बेहतर रहता है।

Q5. Low Investment Business को सफल बनाने के लिए क्या जरूरी है?

किसी भी Low Investment Business को सफल बनाने के लिए सही लोकेशन, अच्छी क्वालिटी, कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग (WhatsApp, Instagram, Facebook) और निरंतरता बहुत जरूरी है। कम निवेश के साथ भी अगर आप सही प्लानिंग और मेहनत करते हैं, तो बिज़नेस तेजी से ग्रो कर सकता है।


Disclaimer: यह लेख केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यहां दिए गए बिज़नेस आइडियाज़ से होने वाली कमाई स्थान, अनुभव, मार्केट डिमांड और आपके प्रयास पर निर्भर करती है। निवेश करने से पहले अपनी पूरी रिसर्च और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।



Sachin Patel

Hello! मेरा नाम Sachin Patel है, और मैं KarobarKaro.com का Content Creator हूँ। मैं अपने readers को business ideas, startup ideas और inspiring success stories के बारे में simple, practical और आसान भाषा में share करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment