Small village business ideas in hindi
आज भी बहुत से लोग यह मानते हैं की अच्छी और ज्यादा कमाई करना सिर्फ शहरों में ही संभव है, लेकिन सच्चाई यह है कि गांव आज भी नए अवसरों से भरे हुए हैं। सही सोच, Skill और सही बिज़नेस आईडिया के साथ गांव में रहकर भी एक स्थायी और profitable income का source बनाया जा सकता है।
बढ़ती हुई Technology, सरकारी योजनाओं और लोगों में बढ़ती हुई awareness ने गांव में कारोबार शुरू करने की सोच को काफी आगे बढ़ा दिया है। अब गांव में अपना बिज़नेस शुरू करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
अगर आप शहर जाने की बजाय अपने गांव में रहकर ही अपना कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार देने को सोच रखते हैं, तो ये Article आपके लिए है।
इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे बिज़नेस ideas के बारे में बताएँगे जिन्हें आप गांव में रहकर ही और कम लागत में शुरू कर सकते हैं।
Vermi-compost (आर्गेनिक खाद) Business
आज के समय में बहुत से लोग आर्गेनिक खेती को काफी सपोर्ट कर रहे हैं और आर्गेनिक खेती कर भी रहे हैं। जिसमें Vermi-compost (वर्मी कम्पोस्ट) काफी उपयोग होता है, इसलिए इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसे खरीदने के लिए सरकार भी टेंडर निकालती है।
Vermi-compost एक ऐसा बिज़नेस है जिसमें केंचुओं (earthworms) के ज़रिये गोबर, खेती के waste और घर के Organic waste से आर्गेनिक खाद तैयार की जाती है।
गांव के लिए यह बिज़नेस क्यों Best है?
- गांव में गोबर और organic waste आसानी से मिल जाता है।
- Environment-friendly बिज़नेस है।
Investment & Profit
Vermi-compost बिज़नेस शुरू करने के लिए शुरुआत में आपको लगभग ₹20,000 से ₹50,000 तक का खर्चा आ सकता है, जिसमें केंचुए (earthworms), trays या कंटेनर, शेड और raw materials शामिल है।
शुरुआत में छोटे लेवल पर इस बिज़नेस से आप महीने का ₹20,000 से ₹40,000 तक कमा सकते हैं।
मधुमक्खी पालन / Honey Production Business
मधुमक्खी पालन एक ऐसा बिज़नेस है जिसमें आप मधुमक्खियों की देखभाल करके शहद का production करते हैं। आज के समय में नेचुरल शहद की डिमांड लगातार बढ़ रही है क्यूंकि लोग केमिकल-फ्री और Healthy products खरीदना पसंद करते हैं।
मधुमक्खी पालन के बिज़नेस से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, इसके लिए सरकार भी आगे आकर मदद कर रही है। मधुमक्खी पालन से जुडी कई सरकारी योजनाएं जारी की गई हैं, जिससे आप अपने लोकल बिज़नेस को ग्लोबल रूप से बढ़ा से सकते हैं।
गांव के लिए यह बिज़नेस क्यों Best है?
- गांव में खुला स्पेस और खेती के अनुकूल वातावरण आसानी से मिल जाता है।
- मधुमक्खियां आपके आस-पास की crops को pollinate करते हैं, जो लोकल फार्मर्स के लिए भी beneficial है।
Investment & Profit
मधुमक्खी पालन का बिज़नेस शुरू करने के लिए शुरुआत में लगभग ₹25,000 से ₹60,000 तक का खर्चा लग सकता है, जिसमें मधुमक्खी के boxes (hives), मधुमक्खियां, protective gear और बेसिक टूल्स आते हैं।
एक बार सेटअप होने के बाद 2-3 महीने में शहद harvest कर सकते हैं और हर महीने लगभग ₹20,000 से ₹35,000 तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
सोलर पैनल Installation & Maintenance Business
यह एक service-based बिज़नेस है, जिसमें आप घरों, दुकानों, फार्म्स और छोटे संस्थानों पर सोलर पेनल्स इनस्टॉल करते हैं और समय समय पर उनको maintain करने के लिए service provide करते हैं।
बिजली के बढ़ते हुए खर्च के चलते लोग सोलर एनर्जी पर depend हो रहे हैं और अपने घर व कारखानों पर सोलर पेनल्स लगवा रहे हैं। Renewal Energy पर सरकार भी फोकस कर रही है और सपोर्ट कर रही है, जिस वजह से इसकी डिमांड काफी तेज़ी से बढ़ रही है।
गांव के लिए यह बिज़नेस क्यों Best है?
- गांव में बिजली सप्लाई कई जगह Unstable होती है।
- सरकारी सब्सिडी और सोलर योजनाओं का फायदा।
- Schools, pumps, cold storage और घरों में डिमांड।
Investment & Profit
सोलर पेनल्स बिज़नेस शुरू करने के लिए शुरुआत में बेसिक टेक्निकल ट्रेनिंग और टूल्स की ज़रूरत होती है, जिसमें लगभग ₹30,000 से ₹70,000 तक का खर्चा आ सकता है।
अगर कमाई की बात की जाये तो प्रत्येक प्रोजेक्ट पर आप ₹10,000 से ₹30,000 तक का कमिशन या सर्विस चार्ज कमा सकते हैं। और मेंटेनेंस में अलग से कमाई कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका अनुभव और कस्टमर बढ़ेंगे आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी।
CSC Center / डिजिटल सेवा केंद्र Business
CSC (Common Service Center) या डिजिटल सेवा केंद्र एक ऐसा बिज़नेस है जिसमें आप गांव के लोगों को ऑनलाइन सरकारी और प्राइवेट सर्विस प्रोवाइड करते हैं। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर-ID कार्ड इत्यादि बनवाने व अपडेट कराने जैसी सर्विस प्रोवाइड की जाती हैं। इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड, ऑनलाइन फॉर्म फिलिंग, ऑनलाइन पेमेंट, Insurance और बैंकिंग जैसी services शामिल होती हैं।
Digital India initiative के तहत बहुत सारे काम ऑनलाइन होने के बाद गांव में इस तरह के center की डिमांड काफी बढ़ गई है।
गांव के लिए यह बिज़नेस क्यों Best है?
- गांव के लोगों को शहर जाने की ज़रूरत कम हो जाती है।
- सरकारी services का trusted लोकल पॉइंट बन जाता है।
- रोज़ आने वाले customers से डेली इनकम होती है।
Investment & Profit
CSC Center शुरू करने के लिए लगभग ₹30,000 से ₹50,000 तक के निवेश की आवश्यकता होती है, जिसमें कंप्यूटर/लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन और बेसिक सेटअप शामिल है।
अगर कमाई की बात की जाये तो आमतौर पर एक एक्टिव CSC Center से ₹20,000 से ₹40,000 और कभी-कभी उससे भी ज्यादा की कमाई की जा सकती है।
अगरबत्ती / धूप Making Business
अगरबत्ती / धूप Making एक manufacturing-based business है, जिसमें पूजा-पाठ आदि के लिए अगरबत्ती, धूप और सांब्रानी जैसे प्रोडक्ट्स बनाये जाते हैं। भारत में इन प्रोडक्ट्स की डिमांड साल भर रहती है और त्यौहार उत्सव के समय इनकी डिमांड और भी बढ़ जाती है। इस बिज़नेस को शुरू करके आप काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
इस बिज़नेस की सबसे अच्छी बात यह है की इसे शुरू करने के लिए आपको किसी दूकान या गोदाम की आवश्यकता नहीं है, आप इसे घर से भी शुरू कर सकते हैं।
गांव के लिए यह बिज़नेस क्यों Best है?
- Raw material आसानी से मिल जाता है।
- काम सीखना आसान होता है।
Investment & Profit
इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए ₹20,000 से ₹60,000 तक की इनिशियल Investment लग सकती है, जिसमें raw material, basic machines और packaging की cost शामिल होती है।
शुरुआत में ही आप ₹20,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में दिए गए बिज़नेस ideas और इनकम के estimates सिर्फ जानकारी के लिए हैं। Actual result आपकी मेहनत, skill, जगह और market पर depend करता है। बिज़नेस शुरू करने से पहले अपनी तरफ से प्रॉपर रिसर्च ज़रूर करें।







