---Advertisement---

Top 5 Village Business Ideas in Hindi | गांव में रहकर शुरू करें ये 5 बिज़नेस कुछ ही महीनों में हो जाएंगे लखपति।

Published On: December 19, 2025
Follow Us
Top 5 Village Business Ideas in Hindi
---Advertisement---

Village Business Ideas

गाँव में बिज़नेस शुरू करना आज के समय में पहले से कहीं ज्यादा आसान हो चुका है। गांव में रहते हुए आप ऐसे बिज़नेस शुरू कर सकते हैं ,जो आपको लाखों की कमाई करके दे सकते हैं।

 गांव में रहकर बिज़नेस से पैसा कमाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया नें छोटे-से छोटे काम को भी बड़े स्तर तक पहुँचाने के नए रास्ते खोल दिए हैं।

अगर आप मेहनत, लगन और सही प्लानिंग बनाकर अपना कोई कारोबार शुरू करते हैं तो आपको ज़रूर सफलता मिलेगी और गांव में रहकर आप लाखों रूपये कमा सकते हैं, बस जरूरत है सही आईडिया चुनने की, लगातार सीखने की और मेहनत जारी रखने की।

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 ऐसे Village business ideas बताएँगे, जिन्हें खास तौर पर गाँव की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए चुना गया है और इन बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको कोई बड़ा निवेश करने की की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।


Tailoring Business Idea

सिलाई मशीन से कपड़े बनाने का बिज़नेस एक ऐसा काम है जिसे आप बहुत कम निवेश में घर से ही शुरू कर सकते हैं। चाहे महिला हो या पुरुष दोनों ही इसे शुरू कर सकते हैं, बस आपको सिलाई का थोड़ा सा काम सीखना होगा।

आजकल लोग कस्टमाइज्ड ऑउटफिट्स, अच्छी फिटिंग और यूनिक डिज़ाइन्स ज़्यादा पसंद करते हैं—इसलिए टेलरिंग की डिमांड हमेशा बनी रहती है। आप शर्ट-पैंट, कोट से लेकर डिज़ाइनर कुर्ता इत्यादि बना सकते हैं।

आप 15 -20 हज़ार रूपये की अच्छी सी सिलाई मशीन से काम शुरू करके आसानी से महीने के 30 – 40 हज़ार रूपये कमा सकते हैं।

Tailoring Business Idea

Dudh/Milk Dairy Business Idea

दूध डेयरी का बिज़नेस गांव में शुरू करने के लिए नेचुरल और कमाई के ज़रियों में से एक है। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश की ज़रूरत नहीं होती—2–3 अच्छी क़्वालिटी की गाय या भैंस लेकर भी आप शुरुआत कर सकते हैं।

आज के समय में शुद्ध दूध की काफी डिमांड है, आप आस पास के गांव या शहर में जाकर दूध सप्लाई कर सकते हैं, इससे आप दिन का 1000-1500 रूपये तक और महीने का 35,000 से 40,000 रूपये तक कमा सकते हैं।

बाद में आप दूध के साथ-साथ पनीर, घी और दही बनाकर अपना बिज़नेस और बढ़ा सकते हैं।

Dudh/Milk Dairy Business Idea

Tractor Rental Business

ट्रेक्टर और अन्य कृषि यंत्र किराये पर देने का बिज़नेस गाँव में शुरू करने के लिए सबसे उपयोगी और डिमांड वाले आईडिया में से एक है, क्योंकि हर किसान के पास महंगे कृषि उपकरण खरीदने का बजट नहीं होता।

गांव में खेती के लिए ट्रेक्टर, रोटावेटर, सीड-ड्रिल, ट्रॉली जैसे कृषि उपकरणों की डिमांड हर फार्मिंग सीज़न में बहुत बढ़ जाती है।

अगर आपके पास पहले से कोई मशीन है या आप 1–2 बेसिक उपकरण खरीद सकते हैं, तो आप उन्हें किराये पर देकर अलग अलग उपकरण के अनुसार आसानी से दिन का 1500-2000 रूपये और महीने का 50,000 – 55,000 रूपये तक कमा सकते हैं।

Tractor Rental Business

Agro Shop Business

कृषि के सामान की दूकान गांव के हिसाब से सबसे ज़रूरी और हमेशा चलने वाले बिज़नेस में से एक है, क्योंकि हर किसान को समय–समय पर बीज, खाद, कीटनाशक, दवाइयाँ और स्प्रे पम्पस इत्यादि सामान की जरूरत पड़ती ही है।

आप शुरुआत में लिमिटेड और बेसिक चीज़ें जैसे अच्छे क़्वालिटी के बीज, उर्वरक, कीटनाशक, खेती में इस्तेमाल होने वाले छोटे मोटे टूल्स और स्प्रे पम्पस रखकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।

इस बिज़नेस की खास बात यह है की इसमें आपको सरकार की ओर से सब्सिड़ी भी मिल सकती है और शुरूआती तौर पर ज्यादा निवेश की आवश्यकता भी नहीं है। आप 35-40 हजार रुपये लगाकर काम शुरू कर सकते हैं और हर महीने अच्छी इनकम कर सकते हैं।

Agro Shop Business

Tent House Business

टेंट हाउस और सजावट का बिज़नेस गांव में शुरू करने के लिए यह एक बेहद प्रैक्टिकल और हाई-डिमांड वाला काम है, क्योंकि गाँवों में शादी, जन्मदिन, धार्मिक कार्यक्रम, खेतों में होने वाले उत्सव और छोटे-बड़े फंक्शन्स पूरे साल चलते रहते हैं।

इस बिज़नेस की खास बात यह है कि शुरुआत में आपको बहुत ज्यादा निवेश नहीं करना पड़ता —कुछ बेसिक टेंट्स, लाइटिंग, कुर्सी-टेबल और डेकोरेशन का सामान लेकर आप आसानी से शुरू कर सकते हैं।

एक कार्यक्रम से आप 10-15 हज़ार रूपये कमा सकते हैं और अगर त्यौहार और शादी के सीज़न में आपने महीने में 4-5 आर्डर भी ले लिए तो महीने का 50,000 से 60,000 रूपये तक आसानी से कमा सकते हैं।

Tent House Business

FAQs (Frequently Asked Questions)

गाँव में सबसे अच्छा बिज़नेस कौन-सा है?

गाँव में सबसे अच्छा बिज़नेस वही होता है जिसकी डिमांड हमेशा बनी रहे। टेलरिंग बिज़नेस, दूध डेयरी, ट्रैक्टर रेंटल, एग्रो शॉप और टेंट हाउस बिज़नेस गाँव के लिए सबसे फायदेमंद माने जाते हैं।

गाँव में कम निवेश में कौन-सा बिज़नेस शुरू करें?

कम निवेश में गाँव में सिलाई का बिज़नेस, दूध डेयरी और एग्रो शॉप शुरू की जा सकती है। ये बिज़नेस 20,000 से 40,000 रुपये के बजट में भी शुरू हो जाते हैं।

क्या गाँव में रहकर अच्छी कमाई की जा सकती है?

हाँ, सही प्लानिंग और मेहनत के साथ गाँव में रहकर भी 30,000 से 60,000 रुपये महीना और आगे चलकर लाखों रुपये तक कमाए जा सकते हैं।

गाँव में महिलाओं के लिए कौन-सा बिज़नेस बेहतर है?

गाँव की महिलाओं के लिए टेलरिंग बिज़नेस और दूध डेयरी बिज़नेस सबसे अच्छे विकल्प हैं, क्योंकि इन्हें घर से ही शुरू किया जा सकता है।

गाँव में बिज़नेस शुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

बिज़नेस शुरू करने से पहले स्थानीय डिमांड, निवेश, मुनाफ़ा, सही जानकारी और सरकारी योजनाओं की पूरी रिसर्च करना बहुत ज़रूरी है।


डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल ज्ञान और मार्गदर्शन के उद्देश्य से साझा की गई है। हम चाहते हैं कि आप इन आइडियाज़ से प्रेरणा लें और अपने गाँव में नए बिज़नेस शुरू करने का साहस जुटाएँ। कृपया किसी भी बिज़नेस को शुरू करने से पहले खुद पूरी रिसर्च और योजना अवश्य करें। हम किसी भी आर्थिक हानि या व्यावसायिक परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।


🔗 और पढ़ें: गाँव में ₹50,000 महीना कमाने वाले 5 बेस्ट बिज़नेस आइडिया

2026 में गांव से ही शुरू करें ये 5 बिज़नेस महीने की कमाई ₹50,000 से भी ज़्यादा

Sachin Patel

Hello! मेरा नाम Sachin Patel है, और मैं KarobarKaro.com का Content Creator हूँ। मैं अपने readers को business ideas, startup ideas और inspiring success stories के बारे में simple, practical और आसान भाषा में share करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment