How to start online food business from home
अगर आप चाहते हैं की आपको पैसा कमाने के लिए कहीं बाहर ना जाना पड़े और किसी ऐसे बिज़नेस की तलाश में हैं जिसे आप कम इन्वेस्टमेंट में अपने घर से ही शुरू कर सकें, तो क्लाउड किचन आपके लिए एक बेहतर बिज़नेस आईडिया साबित हो सकता है।
आज के समय में लाखों लोग रोज़ाना जोमैटो, स्विगी जैसे फ़ूड डिलीवरी ऍप्स से खाना आर्डर कर रहे हैं, और यही बढ़ता हुआ ट्रेंड क्लाउड किचन को एक फ़ास्ट-ग्रोइंग और प्रॉफिटेबल बिज़नेस मॉडल बना रहा है।
आप चाहे महिला हो या पुरुष दोनों ही इस बिज़नेस को शुरू कर सकते हैं। अगर आप एक महिला हैं और खुद का कोई बिज़नेस शुरू करना चाहती हैं तो ये आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
आप बिना रेस्टॉरेंट खोले, अकेले या कम स्टाफ के साथ ही जोमैटो, स्विगी और अन्य फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर अपने किचन को रजिस्टर करके डेली ऑर्डर्स लेके पैसा कमा सकते हैं।
Cloud Kitchen Business में आपको क्या करना होगा
इस बिज़नेस में आपका मुख्य काम होगा खाना बनाना और उसे सही तरीके से पैक करना। इसके लिए आपको स्विगी, जोमैटो जैसे फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर अपने क्लाउड किचन को रजिस्टर करना होता है। ग्राहक इन ऍप्स के ज़रिये खाना ऑर्डर करते हैं और डिलीवरी बॉय आपके किचन से खाना लेकर सीधे कस्टमर तक पहुँचा देता है।
यानि आपको डिलीवरी की चिंता नहीं करनी होती, आपको बस फ्रेश और टेस्टी खाना बनाना होता है और उसे बढ़िया पैक करके देना होता है।
अगर आप इस बिज़नेस में कुछ ऐसे मेन्यूस के साथ शुरुआत करते हैं जिन्हें आप बनाने में एक्सपर्ट हैं तो आपको कम समय में ही जल्दी सफलता मिल सकती है, अगर खाना स्वादिष्ट नहीं होगा तो लोग दोबारा आर्डर नहीं करेंगे और आपकी रेटिंग्स ख़राब हो सकती है, इसलिए शुरुआत में कम लेकिन ऐसे मेन्यूस रखें जिन्हें बनाने में आप एक्सपर्ट हैं इससे आपकी रेटिंग्स इम्प्रूव होती है।
Cloud Kitchen Business की पूरी Process क्या होती है
क्लाउड किचन का बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको किसी बड़े रेस्टोरेंट की तरह जटिल प्रक्रिया को फॉलो नहीं करना होता। इसे आप स्टेप-बाय- स्टेप आसानी से समझ सकते हैं।
Step 1: Kitchen Setup तैयार करें: सबसे पहले आपको अपने घर पर या किसी छोटी जगह(जो अपने रेंट पे ली हो) पर एक बेसिक और स्वच्छ किचन सेटअप तैयार करना होता है। इसमें गैस, स्टोव, खाना बनाने वाले बर्तन, रेफ्रीजिरेटर और साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आप बेहतर फ़ूड क़्वालिटी प्रोवाइड कर पायें।
Step 2: Menu Decide करें: इसके बाद आपको यह तय करना होता है कि आप कौन-कौन से फ़ूड आइटम्स बेचेंगे। शुरुआत में वही मेनू रखें जिन्हें आप बनाने में एक्सपर्ट हों। अगर आप लिमिटेड लेकिन अच्छे और टेस्टी मेनू रखते हैं, तो आपके किचन को अच्छी रेटिंग्स और रिपीट ऑर्डर्स मिलने लगते हैं।
Step 3: Legal Formalities पूरी करें: क्लाउड किचन शुरू करने के लिए कुछ बेसिक रेजिस्ट्रेशन्स ज़रूरी होती हैं, जैसे: • FSSAI लाइसेंस • GST (अगर एप्लीकेबल हो) • बैंक अकाउंट और पैन कार्ड डिटेल्स ये डाक्यूमेंट्स जोमैटो और स्विगी पर रजिस्ट्रेशन के समय ज़रूरी होते हैं।
Step 4: Zomato, Swiggy पर Registration करें: अब आपको अपने क्लाउड किचन को स्विगी और जोमैटो पर रजिस्टर करना होता है। इसमें आपको किचन डिटेल्स, मेनू और कीमत, ज़रूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं। किचन का ऍप्रूवल मिलने के बाद आपका किचन ऑनलाइन हो जाता है और आपको आर्डर मिलने लगते हैं।
Step 5: Orders Receive करें: किचन ऑनलाइन होने के बाद जब कोई कस्टमर आपके किचन से ऑनलाइन फ़ूड आर्डर करता है, तो आपको ऐप पर नोटिफिकेशन मिलती है। आपको उसी आर्डर के हिसाब से फ्रेश खाना तैयार करना होता है।
Step 6: Cooking और Packaging: आर्डर मिलने के बाद खाना अच्छे तरीके से बनायें और उसे अच्छे से पैक करें, ताकि कोई चीज़ लीक न हो। पैकजिंग के लिए टेप आपको स्विगी और जोमैटो प्रोवाइड करेंगे लेकिन बाकी चीज़ें जैसे प्लेट, चम्मच, कटोरी बॉक्स आदि खुद ही खरीदने पड़ेंगे। पैकेजिंग कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है और रेटिंग्स इम्प्रूव करती है।
Step 7: Delivery Process: पैकिंग के बाद डिलीवरी बॉय आपके किचन से खाना पिक करता है और सीधे कस्टमर तक पहुँचा देता है।
Cloud Kitchen Business से कितनी कमाई हो सकती है
इस बिज़नेस में आपकी कमाई आपके ऑर्डर्स के हिसाब से होती हैं, जिसे आप हर सप्ताह अपने बैंक अकाउंट(जो अपने रजिस्ट्रेशन के समय दिया होगा) में प्राप्त कर सकते हैं।
ये फ़ूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म्स 15-30 परसेंट कमीशन लेते हैं, इसलिए आपको अपने मेनू में फ़ूड की कीमत अच्छे से विश्लेषण करके तय करनी होगी, जिससे आपको प्रॉफिट हो।
शुरुआत में अगर आपके पास एक दिन में 20 से 25 आर्डर आते हैं और प्रति आर्डर आप 60-70 रूपये भी कमा लेते हैं तो दिन का आप 1500 से 1700 रूपये आसानी से कमा सकते हैं और महीने का 45,000 से 50,000 रूपये कमा सकते हैं।









