Start Your Business with PMEGP Loan in 2026
अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन पैसों की कमी और लोन की मुश्किल प्रोसेस की वजह से कई लोग अपना बिज़नेस शुरू ही नहीं कर पाते। इसी समस्या का समाधान है – PMEGP योजना (Prime Minister’s Employment Generation Programme).
PMEGP भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है, जिसमें आपको बिज़नेस करने के लिए ₹50 लाख तक का लोन और 35% तक सब्सिड़ी भी मिल सकती है। मान लीजिये कि अगर आप अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए ₹10 लाख का लोन लेते हैं, तो उसमें आपको ₹3.5 लाख तक सब्सिड़ी के रूप में छूट मिल सकती है।
इस योजना का उद्देश्य है बढ़ती हुई बेरोजगारी को कम करके रोजगार बढ़ाना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग स्थापित करना। यदि आप अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
इस आर्टिकल आपको में PMEGP योजना से जुड़ी सारी जानकारी देंगे जैसे: योग्यता, लोन अमाउंट, सब्सिड़ी की जानकारी और आवेदन करने की प्रोसेस। आर्टिकल को लास्ट तक पढ़िएगा ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके।
PMEGP योजना क्या है?
PMEGP योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख योजना है, जिसका प्रमुख उद्देश्य देश में नए रोजगार के अवसर प्रदान करना और self-employment को बढ़ावा देना है। अगर आप किसी वस्तु का उत्पादन करते हैं तो आपको अधिकतम ₹50 लाख तक का लोन मिल सकता है और अगर आपका service based बिज़नेस यानि कि आप किसी वस्तु की सेवा देते हैं तो आपको अधिकतम ₹20 लाख तक का लोन मिल सकता है।
PMEGP योजना को Khadi and Village Industries Commission (KVIC) के द्वारा इम्प्लीमेंट किया जाता है, जबकि इसमें MSME मिनिस्ट्री की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
PMEGP योजना लोन के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए ₹10 लाख के लोन के लिए आवेदक 8वीं पास होना चाहिए।
- सर्विस सेक्टर के लिए ₹5 लाख के लोन के लिए आवेदक 8वीं पास होना चाहिए।
- पहले से PMEGP या किसी और सरकारी सब्सिडी योजना का लाभ ले चुके आवेदक को लोन नहीं मिलेगा।
PMEGP योजना में किसको कितनी सब्सिडी मिलेगी?
PMEGP सब्सिडी की मात्रा आवेदक की केटेगरी और क्षेत्र (ग्रामीण या शहरी) पर निर्भर करती है। नीचे category-wise सब्सिडी की जानकारी दी गई है:
| Category | ग्रामीण क्षेत्र | शहरी क्षेत्र |
| General Category | 25% | 15% |
| SC / ST / OBC | 35% | 25% |
| महिला / Minority / Ex-Servicemen / दिव्यांग | 35% | 25% |
Maximum सब्सिडी लिमिट प्रोजेक्ट कॉस्ट के percentage के हिसाब से होती है, जिसका कैलकुलेशन बैंक द्वारा किया जाता है।
PMEGP योजना में आवेदक को सिर्फ 5% से 10% तक का अपना योगदान (मार्जिन मनी) देना होता है, जबकि बाकी अमाउंट बैंक लोन और सरकारी सब्सिडी से कवर हो जाता है। इस वजह से PMEGP योजना low-risk business शुरू करने के लिए काफी बेनेफिशियल मानी जाती है।
PMEGP लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
आधार कार्ड, पैन कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक Details, जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) (if applicable).
PMEGP योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
PMEGP योजना के लिए आवेदन का प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन प्रोसेस है, जिसे कोई भी योग्य आवेदक घर बैठे complete कर सकता है। नीचे PMEGP ऑनलाइन एप्लीकेशन का step-by-step प्रोसेस दिया गया है:
- सबसे पहले PMEGP की official website पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल ओपन करें।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर और email ID enter करें, OTP वेरीफाई करके रजिस्ट्रेशन complete करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके जानकारी भरें।
- ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- एप्लीकेशन सबमिट करें।
एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद फाइल concerned बैंक ब्रांच को फॉरवर्ड होती है। बैंक में इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। अप्रूवल के बाद लोन सैंक्शन किया जाता है।
PMEGP लोन के लिए Project Report कैसे बनायें?
अगर आप बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो 80% रोल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का होता है। PMEGP योजना के तहत लोन और सब्सिडी अप्प्रूव करवाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।
बैंक और KVIC आपकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय लेते हैं कि आपका बिज़नेस viable है या नहीं। इसलिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट क्लियर, प्रैक्टिकल और realistic होनी चाहिए और यह किसी प्रोफ़ेशनल की सलाह लेकर से बनानी चाहिए।
नीचे PMEGP के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का simple और effective स्ट्रक्चर दिया गया है:
- बिज़नेस आईडिया & Overview: बिज़नेस का नाम, बिज़नेस किस चीज़ का होगा, मैन्युफैक्चरिंग या सर्विस सेक्टर।
- आवेदक की जानकारी: आवेदक का नाम और योग्यता, अनुभव (अगर हो तो), बिज़नेस लोकेशन (ग्रामीण / शहरी)।
- प्रोडक्ट्स / Services की जानकारी: आप कौनसा प्रोडक्ट बनाएंगे या कौनसी सर्विस प्रोवाइड करेंगे, Target customers कौन होंगे?
- प्रोजेक्ट cost details: मशीनरी cost, raw मटेरियल cost, वर्किंग कैपिटल, टोटल प्रोजेक्ट cost.
- लोन और सब्सिडी की जानकारी: बैंक लोन अमाउंट, PMEGP सब्सिडी percentage, आवेदक का योगदान (margin money).
- Profit & Income Estimation: Monthly sales estimate, Monthly expenses, Expected profit.
- Employment Generation: कितने लोगों को रोजगार मिलेगा?
PMEGP प्रोजेक्ट रिपोर्ट में fake figures या over-estimation से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
PMEGP योजना एक शानदार अवसर है अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने का, जिसमें सरकार सब्सिडी और low-interest लोन देती है। अगर आप eligible हैं, तो देर मत करें और PMEGP के लिए ऑनलाइन आवेदन करके अपना सपना साकार करें।
❓Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. PMEGP Loan 2026 में कितने रुपए तक का लोन मिल सकता है?
PMEGP योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए अधिकतम ₹50 लाख तक का लोन और सर्विस सेक्टर के लिए ₹20 लाख तक का लोन मिल सकता है। लोन की राशि आपके प्रोजेक्ट और बैंक की अप्रूवल पर निर्भर करती है।
Q2. PMEGP योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
PMEGP में 15% से 35% तक की सब्सिडी मिलती है, जो आपकी कैटेगरी (General, SC/ST/OBC, महिला आदि) और क्षेत्र (ग्रामीण या शहरी) पर निर्भर करती है। ग्रामीण क्षेत्र में सब्सिडी प्रतिशत ज्यादा होता है।
Q3. PMEGP Loan के लिए Eligibility क्या है?
आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह भारतीय नागरिक होना चाहिए। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ₹10 लाख से ऊपर के लोन और सर्विस सेक्टर में ₹5 लाख से ऊपर के लोन के लिए कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है।
Q4. PMEGP Loan के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
PMEGP Loan के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है। आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होता है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं और एप्लीकेशन सबमिट करनी होती है। इसके बाद बैंक इंटरव्यू और वेरिफिकेशन के बाद लोन अप्रूव करता है।
Q5. PMEGP Loan के लिए Project Report क्यों जरूरी है?
PMEGP योजना में लोन और सब्सिडी की अप्रूवल के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बैंक और KVIC प्रोजेक्ट की viability और संभावित लाभ को देखकर निर्णय लेते हैं। इसलिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्पष्ट, वास्तविक और सही आंकड़ों पर आधारित होनी चाहिए।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। PMEGP योजना से जुड़ी पात्रता, सब्सिडी, लोन राशि और आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर सरकार या संबंधित विभाग द्वारा बदली जा सकती है। किसी भी प्रकार का आवेदन करने से पहले PMEGP की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बैंक/कार्यालय से जानकारी अवश्य पुष्टि करें। लेखक किसी भी प्रकार की सरकारी संस्था से संबद्ध नहीं है और गलत जानकारी या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
CM Yuva Udyami Yojana 2026: 5 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन, बेरोजगार युवाओं के लिए मौका







