---Advertisement---

2026 में महिलाओं के लिए 3 आसान बिज़नेस आइडिया (कम निवेश में शुरू करें)

Published On: January 31, 2026
Follow Us
Simple business ideas for women in India – freelancing, home bakery and online boutique
---Advertisement---

Table of Contents

Simple business ideas for women in India with low investment

आजकल बहुत सी महिलाएँ घर पर रहकर भी कमाई करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें सही आइडिया नहीं मिलता या फिर उन्हें लगता है कि बिज़नेस शुरू करने के लिए बहुत पैसों की ज़रूरत होती है।

कई बार महिलाएँ छोटे-से काम में भी बहुत मेहनत करती हैं, लेकिन उन्हें सही तरीका, सही प्लानिंग और सही जानकारी का knowledge ना होने की वजह से फायदा नहीं मिल पाता।

अगर आप एक महिला हैं और आप कम निवेश(low investment) में, आसान तरीके से बिज़नेस शुरू करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इस आर्टिकल में हम 3 simple business ideas for women in India के बारे में बताएँगे, जिन्हें low investment में शुरू किया जा सकता है। साथ ही हर आइडिया के लिए बताएँगे कि आपको कितना investment लग सकता है, आप कैसे शुरूआत कर सकते हैं और कितनी कमाई हो सकती है।


3 Best Simple Business Ideas for Women (Quick Summary)

Business IdeaInvestment (लगभग)Monthly Earning (आसानी से)
Freelancing & Remote Services₹0–₹5,000₹10,000–₹50,000
Home Bakery / Tiffin Service₹5,000–₹20,000₹15,000–₹60,000
Online Boutique / E-commerce₹10,000–₹30,000₹20,000–₹70,000

Business Idea #1: Freelancing & Remote Services

अगर आपको किसी काम में अनुभव है या आपके पास कोई स्किल है जैसे: Content writing, graphic design, data entry, website design, web development, SEO, video editing etc. तो आप Freelancing शुरू कर सकते हैं।

Freelancing मतलब आप घर बैठे किसी कंपनी या व्यक्ति के लिए काम करते हैं। यह काम online होता है, इसलिए इसे remote services भी कहते हैं।

Freelancing में कितना investment लगेगा?

बहुत कम या लगभग ₹0–₹5,000, बस आपको मोबाइल, डेस्कटॉप या लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन चाहिए।

Freelancing कैसे शुरू करें? (Step-by-step)

  • पहले अपनी एक skill चुनें (जैसे writing या designing)।
  • YouTube से सीखें या free/paid course करें।
  • Fiverr/Upwork/Internshala जैसे platforms पर profile बनाएं।
  • छोटे projects लेकर शुरुआत करें।
  • धीरे-धीरे rate बढ़ाएं और clients बढ़ाएं।

Freelancing में कितनी कमाई हो सकती है?

Freelancing के काम में कमाई आपके skillset और अनुभव पर निर्भर करती है। आमतौर पर शुरुआत में ₹10,000–₹15,000 महीना, 3–6 महीने में ₹30,000–₹50,000 तक भी कमाई संभव है।

जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता जायेगा और आपकी skills polish होती जाएगी तो आगे आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी।

Freelancing किसके लिए best है?

Housewives, Students, Working women जो flexible timing चाहती हैं।


Business Idea #2: Home Bakery/Tiffin Service

अगर आपको खाना बनाना पसंद है तो आप Home Bakery/Tiffin Service का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। Home Bakery/Tiffin Service का मतलब है आप घर से ही खाना या bakery items बनाकर बेच सकते हैं।

यह बिज़नेस उन महिलाओं के लिए काफी suitable है, जो खाना बनाना पसंद करती हैं और समय निकालकर घर से ही कमाई करना चाहती हैं।

Home Bakery/Tiffin Service के बिज़नेस में आप Homemade केक, कुकीज़, बिस्किट्स, स्नैक्स आइटम्स (समोसा, कचोरी, नमकीन), Tiffin service (स्कूल/ऑफिस लंच वालों के लिए), लंच बॉक्स (daily या weekly basis), Birthday केक के order लेना इत्यादि चीज़ें बेच सकते हैं।

Home Bakery/Tiffin Services में कितना investment लगेगा?

इस बिज़नेस में investment बहुत कम होता है। आम तौर पर आपको Basic utensils, Ingredients (आटा, चीनी, मसाले, दूध आदि), छोटे tools (cake mould, mixing bowl) आदि की ज़रूरत होती है जिसके लिए लगभग ₹5,000 से ₹20,000 तक का investment लग सकता है।

Home Bakery/Tiffin Services कैसे शुरू करें? (Step-by-step)

  • पहले 1–2 item choose करें (जैसे: cake या tiffin)
  • Family और friends को taste कराएँ।
  • WhatsApp पर order लेना शुरू करें।
  • Local areas में flyers या WhatsApp group बनाएं।
  • धीरे-धीरे menu बढ़ाएँ।

Home Bakery/Tiffin Services में कितनी कमाई हो सकती है?

Home Bakery/Tiffin Services के बिज़नेस में कमाई आपके आइटम्स के taste और orders पर निर्भर करती है। शुरू में आपकी कमाई लगभग ₹15,000–₹20,000 महीना हो सकती है। अगर अच्छी demand हो और orders बढ़ें तो ₹40,000–₹60,000 तक और उससे भी ज्यादा कमाई संभव है।

Home Bakery/Tiffin Services किसके लिए best है?

Housewives, वो महिलाएं जिन्हें cooking करना पसंद है, स्टूडेंट्स जो पार्ट टाइम earning करना चाहते हैं, small towns / villages की महिलाएं।


Business Idea #3: Online Boutique / E-commerce

अगर आप लेडीज़-वियर आइटम्स बेचने में अपना interest रखती हैं और आप घर से अपना बिज़नेस शुरू करना चाहती हैं तो आप Online Boutique या E-commerce का बिज़नेस शुरू कर सकती हैं।

Online Boutique या E-commerce का मतलब है कपड़े, ज्वेलरी या दूसरे प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचने का काम।

इसमें आपको कोई बड़ी दुकान खोलने की जरूरत नहीं होती। आप घर बैठे ही मोबाइल या लैपटॉप से अपना बिज़नेस शुरू कर सकती हैं और बढ़िया तरीके से अपने बिज़नेस को चला सकती हैं।

आजकल लोग ज़्यादातर Instagram, Facebook और WhatsApp पे शेयर किये गए प्रोडक्ट्स को खरीदना पसंद करते हैं, इसी वजह से यह बिज़नेस महिलाओं के लिए बहुत अच्छा विकल्प बन चुका है।

आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब लेडीज़ कुर्ती, सूट, साड़ी, आर्टिफीसियल ज्वेलरी, फैशन एक्सेसरीज़ (जैसे: बैग्स, bangles, दुपट्टा आदि),

किड्स वियर, Handmade या customized प्रोडक्ट्स आदि बेच सकती हैं।

Online Boutique / E-commerce में कितना investment लगेगा?

इस बिज़नेस को आप काफी कम investment में भी शुरू कर सकती हैं।

शुरुआत में थोड़ा stock या supplier से tie-up, Product की अच्छी photos, बेसिक पैकिंग मटेरियल में लगभग ₹10,000 से ₹30,000 तक इन्वेस्टमेंट लग सकती है।

Online Boutique / E-commerce कैसे शुरू करें? (Step-by-step)

  • सबसे पहले एक product category चुनें।
  • Instagram / Facebook पर business page बनाएं।
  • Products की साफ और अच्छी photos अपलोड करें।
  • WhatsApp Business से orders लें।
  • Courier service से delivery करें।

Online Boutique / E-commerce में कितनी कमाई हो सकती है?

इस बिज़नेस में आपकी कमाई आपके कपड़ों और आइटम्स की quality, price और orders पर निर्भर करती है। शुरुआत में कम ऑर्डर्स आने पर आपकी कमाई ₹15,000–₹25,000 प्रतिमाह हो सकती है। बाद में धीरे-धीरे orders बढ़ने पर ₹40,000–₹70,000 तक और उससे भी ज्यादा कमाई संभव है।

Online Boutique / E-commerce किसके लिए best है?

Housewives, Fashion में interest रखने वाली महिलाएँ, स्टूडेंट्स, Women जो घर से business करना चाहती हैं।


Frequently Asked Questions (FAQs)

महिलाओं के लिए सबसे अच्छा low investment बिज़नेस कौन-सा है?

महिलाओं के लिए सबसे अच्छा low investment बिज़नेस वह होता है जिसे घर से शुरू किया जा सके। Freelancing, Home Bakery / Tiffin Service और Online Boutique जैसे बिज़नेस कम पैसों में शुरू होकर अच्छी कमाई दे सकते हैं।

क्या महिलाएँ घर बैठे बिज़नेस शुरू कर सकती हैं?

हाँ, आज के समय में महिलाएँ घर बैठे ही बिज़नेस शुरू कर सकती हैं। Internet और smartphone की मदद से freelancing, online boutique और online services जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।

क्या बिना ज़्यादा पैसे लगाए बिज़नेस में सफल हुआ जा सकता है?

जी हाँ, अगर सही बिज़नेस आइडिया, मेहनत और धैर्य हो तो कम निवेश में भी बिज़नेस सफल बनाया जा सकता है। शुरुआत में छोटे स्तर से शुरू करना और धीरे-धीरे बढ़ाना सबसे अच्छा तरीका होता है।

महिलाओं के लिए बिज़नेस शुरू करने में सबसे बड़ी चुनौती क्या होती है?

महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है सही जानकारी की कमी और शुरुआत का डर। लेकिन सही मार्गदर्शन, योजना और लगातार सीखने से इन चुनौतियों को आसानी से पार किया जा सकता है।

low investment business से महीने में कितनी कमाई हो सकती है?

Low investment बिज़नेस से शुरुआत में ₹10,000 से ₹20,000 महीना कमाया जा सकता है। जैसे-जैसे अनुभव और ग्राहक बढ़ते हैं, कमाई ₹40,000–₹60,000 या उससे भी ज़्यादा हो सकती है।


निष्कर्ष (Conclusion)

आज के समय में महिलाओं के लिए कम निवेश में बिज़नेस शुरू करना बिल्कुल संभव है। सही बिज़नेस आइडिया, थोड़ी मेहनत और धैर्य के साथ आप घर बैठे भी अच्छी कमाई कर सकती हैं।

इस आर्टिकल में बताए गए Freelancing, Home Bakery / Tiffin Service और Online Boutique जैसे बिज़नेस महिलाओं के लिए आसान, सुरक्षित और फायदेमंद विकल्प हैं।

अगर आप सच में कुछ शुरू करना चाहती हैं, तो आज ही पहला छोटा कदम उठाएँ। धीरे-धीरे अनुभव बढ़ेगा और आपका बिज़नेस भी आगे बढ़ता जाएगा।


डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी और मार्गदर्शन के उद्देश्य से साझा की गई है। किसी भी बिज़नेस को शुरू करने से पहले अपनी खुद की रिसर्च और योजना ज़रूर करें। हम किसी भी प्रकार के लाभ या नुकसान की गारंटी नहीं देते।



Sachin Patel

Hello! मेरा नाम Sachin Patel है, और मैं KarobarKaro.com का Content Creator हूँ। मैं अपने readers को business ideas, startup ideas और inspiring success stories के बारे में simple, practical और आसान भाषा में share करता हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment